Anzeigenbeschreibung
मेरा नाम अंकित आनंद है ,मेरी उम्र 26 वर्ष है। मैंने गणित विषय से स्नातक किया है और साथ ही गणित विषय में ही B.Ed.( शिक्षाशास्त्र ) भी पूरा किया है। मैं पिछले ढ़ाई सालों से कक्षा 6 से 10 तक अध्यापन कर रहा हूं। मैं बच्चों को होमवर्क में मदद करने के अलावा आपको गणित की परीक्षाओं और अंतिम परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता कर सकता हूं। एक अनुभवी ट्यूटर और शिक्षक के रूप में आपकी मदद करूंगा। आपको सिद्ध करके बताऊंगा कि गणित विषय वास्तव में सीखने के लिए बहुत अच्छा विषय है। मैं अपने टयूशन सत्रों को विविध और आपकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप बनाता हूं। मैं आपको सिद्धांतों और गणना विधियों को समझने में मदद करूंगा और साथ ही आपकी स्वतंत्र समस्या समाधान क्षमताओं को विकसित करूंगा। आइए गणित की रोमांचक संसार में एक साथ डुबकी लगाएं।